फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी आज फिर करेगी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, गिरफ्तार होने की संभावना

Mon, 07 Sep 2020 06:18 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन मोड में है। रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला है कि सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही रिया ड्रग पेडलरों के संपर्क में थीं। इसके बाद एनसीबी ने उन्हें आज भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
पहले दिन की पूछताछ के बाद भी रिया की मुश्किलें अभी टली नहीं है। हो सकता है कि आज रिया की गिरफ्तारी भी हो जाए। उनकी गिरफ्तारी को देखते हुए रिया वकील सतीश मानशिंदे ने पहले ही संकेत दे दिया कि अभिनेत्री गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई
मामले में गिरफ्तार शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी रिया के कहने पर ड्रग्स लाने की बात कबूली है। इसके अलावा ड्रग्स को लेकर हुई चैट भी इस केस का अहम हिस्सा है जिससे कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

4 of 5
एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
एनसीबी ने रविवार को शौविक, मिरांडा और दीपेश सावंत का आमना सामना कराया। रिया से आमने-सामने की पूछताछ में कई बाते सामने आईं जिससे उनके खिलाफ एनसीबी के पास कुछ पुख्ता सबूत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, ऋचा चड्ढा - फोटो : twitter: ANI/ @RichaChadha
रविवार को जब रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंचीं, तो वहां ज्यादा भीड़ के चलते धक्का-मुक्की हुई। मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना भी की।

पत्नी के निधन के बाद बीच समुंदर में जाकर रोए थे शशि कपूर, गम में बिताए 31 साल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें