फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nanda : आजाद हिंद फौज में जाना चाहती थीं नंदा, ऐसे बनीं एक्ट्रेस, सगाई के बाद भी ताउम्र रहीं कुंवारी

Sat, 25 Mar 2023 10:50 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
नंदा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नंदा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से अपने फैंस के दिलों पर राज करती थीं। एक्ट्रेस का जन्म 8 जनवरी सन् 1939 में हुआ था, लेकिन 25 मार्च साल 2014 में 75 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नंदा ने महज पांच साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस ने जब काम शुरू किया था तब इंडस्ट्री में उनकी छवि 'छोटी बहन' की बन गई थी। नंदा उस समय फिल्म के लीड कलाकार की छोटी बहन का रोल प्ले करती थीं।

विज्ञापन

2 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर के दौरान अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखाया। 'जब-जब फूल खिले', 'गुमनाम' और 'प्रेम रोग' जैसी हिट फिल्मों में नंदा ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। नंदा की रुचि पहले से फिल्मों में नहीं थी। एक्ट्रेस आजाद हिंद फौज में जाना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। फिल्मों में नंदा की एंट्री की कहानी काफी दिलचस्प है। एक्ट्रेस जब पांच साल की थीं और स्कूल से घर आईं तब उनके पिता ने उनसे कहा कि तुम कल तैयार रहना। फिल्म के लिए तुम्हारी शूटिंग है, जिसके लिए तुम्हारे बाल काटने होंगे। 

विज्ञापन

3 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल,उनके पिता विनायक दामोदर मराठी फिल्मों के अभिनेता और डायरेक्टर थे। एक्ट्रेस पिता की बाल काटने वाली बात पर नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि मुझे शुटिंग नहीं करनी है। इसके बाद उनकी मां ने उन्हें काफी समझाया और जैसे-तैसे उन्हें शूटिंग के लिए राजी कराया। फिल्म की शूटिंग पूरी भी नहीं हुई थी कि इस बीच उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद नंदा के घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई।

4 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
घर का सारा बोझ नंदा के छोटे कंधों पर आ गया। घर की हालत सुधारने के लिए उन्होंने मजबूरी में फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। अपने शुरुआती दौर में उन्होंने रेडियो और स्टेज किया और घर की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद नंदा महज 10 साल की उम्र में वह मराठी फिल्मों में काम करने लगीं। नंदा को फिल्म ‘कुलदेवता’ के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विशेष पुरस्कार से नवाजा था। इस फिल्म का निर्देशन दिनकर पाटिल ने किया था।
विज्ञापन

5 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने साल 1959 में आई फिल्म 'छोटी बहन' में राजेंद्र कुमार की अंधी बहन का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। एक्ट्रेस ने राजेंद्र कुमार के साथ फिल्म 'धूल का फूल' भी की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उनका करियर बुलंदियों पर पहुंचा गया। साल 1960 में आई फिल्म 'काला बाजार' उन्होंने एक बार फिर देवआनंद की बहन का किरदार निभाया।
 
विज्ञापन

6 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नंदा ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा फिल्में शशिकपूर के साथ कीं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। एक्ट्रेस उनके साथ ‘चार दीवारी’ ‘मेहंदी लगी मेरे हाथ’ जैसी फिल्में में नजर आईं, लेकिन दोनों की फिल्म ‘जब -जब फूल खिले’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उनकी इस फिल्मों को दर्शको ने खूब सराहा था। इसके बाद राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘इत्तेफाक’में वह निगेटिव किरदार में नजर आईं, लेकिन दर्शकों को उनका यह रूप बिल्कुल पसंद नहीं आया।
 
विज्ञापन

7 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नंदा साल 1973 में आई फिल्म ‘नया नशा’ में नजर आईं इस फिल्म में उन्होंने ड्रग एडिक्ट का किरदार निभाया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद वह ‘असलियत’,‘जुर्म और सजा’और ‘प्रयाश्चित’ जैसी फिल्में  दिखाई दी, लेकिन उनकी यह सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह  डायरेक्टर मनमोहन देसाई से बेइंतहां मोहब्बत करती थीं। उनकी तरह ही मनमोहन भी उनसे प्यार करते थे, लेकिन दोनों ने कभी अपने प्यारा का इजहार नहीं किया। इसके बाद डायरेक्टर ने किसी और से शादी रचा ली, जिसके बाद एक्ट्रेस तन्हाई और गुमनामी के अंधेरों में खो गईं।
 
विज्ञापन

8 of 8
नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद मनमोहन ने नंदा अपने प्यार का इजहार किया। एक्ट्रेस ने भी उनके प्यार को कबूल कर लिया। 53 साल की उम्र में उन्होंने डायरेक्टर से सगाई कर ली, लेकिन सगाई के दो साल बाद ही मनमोहन की एक हादसे के दौरान  मौत हो गई, जिसके बाद नंदा ने शादी नहीं की। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'प्रेम रोग' में नजर आईं इस फिल्म में उन्होंने पदमिनी कोल्हापुरी की मां का रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें-  Rajkumar Rao: क्या प्लास्टिक सर्जरी करवा चुके हैं राजकुमार राव? अभिनेता ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें