फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद संक्रमित हुईं नगमा, कहा- 'वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद...'

Thu, 08 Apr 2021 01:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नगमा - फोटो : Twitter
देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों साथ साथ बॉलीवुड में भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक कई फिल्मी सितारों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर है। इसी बीच अभिनेत्री और राजनेता नगमा भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। 
विज्ञापन

2 of 5
नगमा - फोटो : Twitter
नगमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'कुछ दिनों पहले मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली थी। कल मैंने कोविड 19 टेस्ट कराया। मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है इसलिए मैंने खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। कृपया सभी ध्यान रखें और आवश्यक सावधानी बरतें। यहां तक कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद भी।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
नगमा
उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। साथ ही कई फिल्मी सितारों ने भी नगमा के ट्वीट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट की मां अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी नगमा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपना ख्याल रहने की सलाह दी है।
 

4 of 5
सोनी राजदान - फोटो : instagram/sonirazdan
सोनी राजदान ने लिखा, 'नगमा कृपया अपना ध्यान रखें। एक और जांच करवा लें। यदि आपके अंदर लक्षण नहीं हैं, तो यह एक गलत पॉजिटिव हो सकता है। यदि लक्षण हैं, तो उम्मीद है कि वह हल्के होंगे।' 
    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नगमा की तरह ही अभिनेता परेश रावल भी वैक्सीन लेने के बाद कोरोना संक्रमित हो गए थे। 21 मार्च को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 'दुर्भाग्य से मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो कोई भी पिछले 10 दिनों में मेरे संपर्क में आया है उनसे निवेदन है कि वह अपना टेस्ट करा लें।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें