फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में मस्ती करते दिखे ‘ब्रह्मास्त्र’ के तीन बड़े सितारे, फर्स्टकट में निकला पैचवर्क का काम पूरा

Tue, 16 Feb 2021 11:09 AM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, नागार्जुन, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विदेशी फिल्म कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज का बोरिया बिस्तर समेट देने में अहम भूमिका निभाने वाली फिल्म रही ‘ब्रह्मास्त्र’ बहुत उम्मीद है कि इस साल रिलीज हो जाए। फॉक्स स्टार स्टूडियोज का अधिग्रहण करने वाली कंपनी डिज्नी ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के मेकर्स को पहले से आवंटित बजट में ही इसे पूरा करने का अल्टीमेटम दे रखा है। फिल्म के तीन मुख्य सितारों की तस्वीरें मंगलवार को अभिनेता नागार्जुन के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
नागार्जुन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रहे नागार्जुन ने हिंदी फिल्मों में काफी काम किया है। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘शिवा’ ने उन्हें हिंदी सिनेमा में अच्छी पहचान दिलाई थी। इसके अलावा भी वह कुछ बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे। नागार्जुन की अरसे बाद हिंदी सिनेमा में वापसी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से हो रही है। मंगलवार की सुबह उन्होंने इस फिल्म के अपने साथी सितारों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ जो तस्वीरें साझा कीं, उसी के साथ नागार्जुन ने फिल्म में अपना काम खत्म करने का भी एलान कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, नागर्जुन और आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज डेट इतनी बार आगे पीछे हो चुकी है कि इसकी राह तकने वालों ने अब इसका इंतजार करना ही बंद कर दिया है। फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रही हैं। फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से पहले उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज होनी है। सोमवार को ही उनकी एक और फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का भी ऐलान हुआ है जिसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज प्रोड्यूस करने जा रही है।

4 of 5
brahmastra team - फोटो : social media
इस बीच रणबीर कपूर भी अपने चाचा राजीव कपूर के निधन के बाद काम पर लौट आए हैं और सामान्य होने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिन पहले वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल भी खेलते दिखे थे। और, अब फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग का बाकी हिस्सा पूरा कर वह इस फिल्म को विराम देने की जुगत में हैं। फिल्म की शूटिंग वैसे तो पहले ही पूरी हो चुकी है और फिल्म की एडीटिंग भी काफी रफ्तार से हुई है। फिल्म का पहला कट देखने के बाद इसमें कुछ पैच वर्क निकला है और इन दिनों उसी को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi - फोटो : brahmastra ranbir kapoor alia bhat varanasi
धर्मा प्रोडक्शंस को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद करण जौहर की महात्वाकांक्षी फिल्म ‘तख्त’ बनाना था लेकिन फॉक्स स्टार स्टूडियोज का अधिग्रहण करने वाली कंपनी डिजनी ने उनके इस प्रस्ताव को पिछले साल ही नकार दिया था। अब इस फिल्म में लंदन में बसे श्रीलंकाई व्यापारी सुभाषकरण अलीराजा की कंपनी लाइका प्रोडक्शंस ने पैसा लगाने की बात कही है। फिल्म की शूटिंग इस साल गर्मियों में ही शुरू होने की तैयारी चल रही थी, लेकिन हाल ही में खबर आई कि फिल्म अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें