फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफीसा अली की भतीजी ने कोरोना को हराकर प्लाज्मा किया डोनेट, पोस्ट में लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है'

Tue, 28 Apr 2020 04:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nafisa Ali with Diya Naidu - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा अली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी भतीजी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। नफीसा की भतीजी का नाम दिया नायडू हैं और अब वह पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। भतीजी के ठीक होने पर नफीसा अली ने एक और पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि दिया ने ठीक होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट किया है। अभिनेत्री का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई नफीसा की भतीजी के इस कार्य की तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nafisa Ali - फोटो : twitter
दरअसल, कोरोना पीड़ितों की जल्दी रिकवरी में प्लाज्मा बहुत मददगार साबित हो रहा है। ये प्लाजमा उन लोगों का लिया जा रहा है जो कोरोना को हराकर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। अभिनेत्री नफीसा ने भतीजी के इस कार्य की तारीफ करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सभी लोगों से गुजारिश की है कि वो जिंदगी की जंग जीतने वाली उनकी दिया की कहानी जरूर पढ़ें। 
विज्ञापन

3 of 5
नफीसा अली - फोटो : Social Media
नफीसा ने इंस्टाग्राम पर दिया के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'मेरे प्यारी भतीजी दिया नायडू मुझे तुम पर गर्व है। तुमने कोविड 19 को हराने के बाद अपना प्लाज्मा देकर उन लोगों की मदद की है जो कोरोना वायरस से अभी भी जूझ रहे हैं। प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया ज्यादा मुश्किल नहीं है। ये प्रक्रिया महज दो घंटे में हो गई थी।'
 

4 of 5
Diya Naidu - फोटो : Instagram
नफीसा के अलावा उनकी भतीजी दिया नायडू ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा डोनेट करते हुए तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर के साथ दिया ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में दिया ने कहा- 'कर्नाटक में प्लाज्मा डोनेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डॉक्टर्स ने मुझे इसकी इजाजत नहीं दी थी लेकिन मुझसे कहा था कि आप इसे लोगों के सामने लेकर आएं। मैंने आज प्लाज्मा डोनेट कर दिया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : विवेक निगम
आपको बता दें, दिया नायडू पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं और बंगलूरू में रहती हैं। भारत में कोरोना पीड़ितों की बात करें तो अब तक कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।

सोना मोहपात्रा ने अब शाहरुख पर साधा निशाना, फिल्म 'रईस' के गाने के साथ की दिलचस्प छेड़छाड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें