फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं इस अभिनेत्री ने शेयर कीं क्यूट तस्वीरें, आप पहचान पाए क्या?

Tue, 28 Apr 2020 03:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सितारे अब जब घर पर ही हैं तो वो अपनी पुरानी यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को भी काफी पसंद करते हैं क्योंकि आमतौर पर सितारों के बचपन की उन तस्वीरों को वो पहली बार देखते हैं। इस बार नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वालीं एक अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
बचपन की इस तस्वीर में अभिनेत्री बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। अगर आप इन्हें पहचान नहीं पाएं हैं तो चलिए आपको बता देते हैं। ये हैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान। सारा अक्सर थ्रोबैक तस्वीरों से फैंस को चौंका देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan - फोटो : Instagram
सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'मेरे सपनों की रानी... हमेशा मैं ही थी।' तस्वीर में सारा वाकई किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। हैवी ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी पहनी हुई है।

4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में सारा और इब्राहिम वर्कआउट करने के बाद आराम करते नजर आ रहे हैं।  फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'नॉक-नॉक, कौन है? हम नहीं हैं, क्योंकि हम वर्कआउट कर रहे हैं, फफी सिंह के साथ।' सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने नॉक-नॉक जोक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
फिल्मों की बात करें तो सारा हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। अब वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. वन' के सीक्वल में दिखेंगी। 

नफीसा अली की भतीजी ने कोरोना को हराकर प्लाजमा किया डोनेट, पोस्ट में लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें