फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नच बलिए 9' के सेट पर रवीना टंडन का कबूलनामा, बोलीं- 'हां, मैं इस अभिनेता पर फिदा थी'

Sat, 21 Sep 2019 09:29 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
जुलाई में 60 साल के हो चुके संजय दत्त धीरे धीरे हिंदी सिनेमा में वह जगह लेने की कोशिश कर रहे हैं, जहां इन दिनों अमिताभ बच्चन हैं। संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम रिलीज हो चुकी है और इस समय वह कम से कम पांच और फिल्मों में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
raveena tandon - फोटो : amar ujala
संजय दत्त सामने होते हैं तो उनका सम्मोहन या तो लोगों की बोलती बंद कर देता है या फिर दिल की हर बात जुबां पर अपने आप आ जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 के सेट पर। इस बार संजय दत्त इस शो पर खास मेहमान बनकर पहुंचे तो शो की जज रवीना टंडन खुद को रोक नहीं पाईं। 
विज्ञापन

3 of 4
raveena tandon, sajay dutt - फोटो : amar ujala
शूटिंग के दौरान रवीना टंडन बोल उठीं कि संजय दत्त पर उनका शुरू से क्रश रहा है और ये बात भले उन्होंने अब तक छुपाए रखी हो लेकिन सेट पर संजय दत्त के आकर्षण के चलते ये बात अब बताने में उन्हें कोई संकोच नहीं है। संजय दत्त और रवीना टंडन ने कई सारी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai
सेट पर एक नई जानकारी और मिली। संजय दत्त और शो के होस्ट मनीष पॉल के बीच मस्ती चल रही थी कि पता चला कुछ बोलियों में ‘तम्मा तम्मा’ का मतलब होता है सौ फीसदी सही इंसान। शो के दौरान रवीना ने तो अपने दिल की बात उजागर की ही, प्रतिभागियों में से एक उर्वशी ढोलकिया ने बोल उठीं कि वह भी संजय दत्त पर लंबे अरसे तक फिदा रही हैं।

रवीना टंडन के घर आया 'नन्हा मेहमान', सोशल मीडिया पर खुद शेयर की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें