फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल 'दंगल' गर्ल की रोमांटिक लव स्टोरी, दो मुलाकातों के बाद बोली-'दिलवाले दुल्हनिया ले जा'

Sat, 20 Jul 2019 06:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
babita phogat - फोटो : social media
फिल्म दंगल में आमिर की छोटी बेटी बनीं सान्या मल्होत्रा ने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। दंगल के बाद बबीता को असल जिंदगी में खूब फायदा मिला। अपनी पहलवानी से दुनिया भर में नाम कमाने वालीं बबीता फोगाट अब छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं। डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में बबीता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ थिरकती दिखेंगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
babita phogat - फोटो : social media
शो में बबीता का साथ देंगे विवेक सुहाग। पिछले कुछ महीनों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि बबीता और विवेक ने केवल 2 बार ही मुलाकात की। बबीता ने शो में आने के पीछे की वजह बताई कि वो डांस के जरिए विवेक को और जानने-समझने की कोशिश करेंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
babita phogat - फोटो : file photo
बबीता ने सोशल मीडिया पर विवेक सुहाग की एक तस्वीर ट्वीट की थी। इसमें विवेक, बबीता के पिता के पैर छूते नजर आए। बबीता ने 4 जून को पोस्ट लिखी- 'विवेक सुहाग, आपको मेरे पिता से अशीर्वाद मिल गया। इसका मतलब यह ऑफिशियल है। अब वक्त है कि दिलवाले अपनी दुल्हनियां ले जाएं।'

4 of 5
babita phogat - फोटो : file photo
इस तस्वीर के बाद ही माना गया कि बबीता फोगाट ने अपना हमसफर चुन लिया है। उनके परिजनों ने भी रिश्ते को मंजूरी दे दी है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान और चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन दोनों इसी साल सात फेरे ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
geeta phogat and babita phogat - फोटो : social media
विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं और इन दिनों परिवार सहित नजफगढ़ में रह रहे हैं। विवेक सुहाग ने पिछले साल ही भारत केसरी का खिताब जीता था। विवेक के पिता जयसिंह सुहाग भी जाने-माने पहलवान रह चुके हैं। बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट दो साल पहले पहलवान पवन सरोहा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें