फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए एजाज खान, Tik Tok वीडियो बनाने पर हुए थे गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2019 06:15 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ajaz Khan

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। खबर है कि एजाज खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 



 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram

हाल ही में झारखंड में तरबेज अंसारी की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने टिक टॉक  (Tik Tok) सेलिब्रिटीज के खिलाफ केस दर्ज किया था। टिक टॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मामले में विवादित वीडियो बनाया था। एजाज ने इस वीडियो का समर्थन किया था। एजाज खान ने भी टिक टॉक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के डायलॉग की मिमिक्री की थी और मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाया था। वीडियो में एजाज 7 आरोपियों में से एक के साथ नजर आए थे। जिसमें उन्होंने एक धर्म विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि 'अब अगर कोई आतंकी बनता है तो कुछ मत कहना।'

विज्ञापन

3 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
वहीं कोर्ट में एजाज खान के वकील ने अपनी दलील में विवादित वीडियो को आपसी विवाद बताया। सरकारी वकील ने एजाज खान पर धार्मिक भावना भड़काने वाला वीडियो बनाने, 4 वीडियो के माध्यम से सामाजिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस कस्टडी की मांग की थी। एजाज खान के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह एक्टर है और एक्टिंग उनका काम है। एजाज ने ये वीडियो पायल रोहतगी के वीडियो के जवाब में बनाया था। एजाज की तरफ से कहा गया कि यह 2 लोगों की बहस का विषय है और बहुत छोटा मामला है।

4 of 5
Ajaz Khan - फोटो : instagram
एजाज खान की पत्नी का बयान आया है जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को साजिश बताया। एजाज की पत्नी ने कहा कि 'वो सभी के हक के लिए अपनी आवाज उठाते हैं, ऐसा करने वाले वो इकलौते शख्स हैं। मैं अपने पति के लिए न्याय की मांग करती हूं। उन्होंने न सिर्फ मुस्लिमों के लिए, बल्कि हिंदुओं, ईसाइयों और सभी समुदायों के लिए भी आवाज उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ajaz khan
'एजाज खान इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स रखने के आरोप में एक होटल से गिरफ्तार किया था। बाद में उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। बिग बॉस 7 में हिस्सा ले चुके एजाज खान शो में रहते हुए भी विवादों से चर्चा में रहते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें