फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin: अब तक किन टीवी अभिनेत्रियों ने निभाई 'नागिन' की भूमिका, सातवें सीजन में किसका बरसेगा कहर

Thu, 28 Aug 2025 12:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Naagin 7: टीवी की दुनिया में 'नागिन' एक बहुत पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज है। एकता कपूर की इस सीरीज से अभी तक कई हसीन चेहरों को प्रसिद्धि मिली है। नागिनों की कहानी होती है, जो बदला लेने, प्यार और रहस्य से भरी होती है। अब तक छह सीजन आ चुके हैं और अब जल्द ही 'नागिन' का सातवां सीजन आने वाला है।
 
विज्ञापन
1 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर के टीवी सीरियल 'नागिन' के हर सीजन में अलग-अलग अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में नागिन बनी हैं। इनकी अदाकारी ने दर्शकों को खूब लुभाया है। इस लिस्ट में मौनी रॉय, अदा खान, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश जैसी एक्ट्रेस ने रातोंरात प्रसिद्धि हासिल की है। जानिए अब सातवें सीजन में कौन सी अभिनेत्री नजर आ सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' सीजन 1
'नागिन' सीरीज 2015 में शुरू हुई थी। हर सीजन में मुख्य नागिन का किरदार एक या ज्यादा अभिनेत्रियां निभाती हैं। 'नागिन' के पहले सीजन में मौनी रॉय और अदा खान ने 'नागिन' की भूमिका निभाई थी। मौनी रॉय को 'नागिन' सीरियल से प्रसिद्धि मिली। सीजन 1 में मौनी ने शिवन्या नाम की मुख्य नागिन का रोल निभाया। यह एक इच्छाधारी नागिन थी, जो अपने माता-पिता की हत्या का बदला लेती है। अर्जुन बिजलानी और अदा खान उनके साथ थे। यह सीजन जबरदस्त हिट हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' सीजन 2
'नागिन' का दूसरा सीजन 8 अक्टूबर 2016 को शुरू हुआ था। इस सीजन में भी मौनी ने शिवांगी का रोल किया, जो शिवन्या की बेटी थी। यहां उन्होंने नागिन के रूप में जहर भरी अदाओं और इमोशनल सीन दिखाए। करणवीर बोहरा और अदा खान फिर साथ थे। मौनी की डांसिंग और ट्रांसफॉर्मेशन सीन आज भी फेमस हैं। नागिन ने मौनी को घर-घर पहचान दिलाई। वहीं अदा खान ने सीजन 1 में सेशा नाम की नेगेटिव नागिन का रोल निभाया, जो शिवन्या की दुश्मन थी। लेकिन बाद में कहानी में ट्विस्ट आया। सीजन 2 में उन्होंने शेषा/रुचिका का रोल किया, जो ताक्षिका नागिन बनी।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: रकुल और जैकी ने रखी गणेश चतुर्थी की पार्टी, मृणाल ठाकुर से लेकर रितेश-जेनेलिया तक हुए शामिल

4 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' सीजन 3
नागिन का सीजन 3, 2 जून 2018 से 26 मई 2019 तक चला। इसमें सुरभि ज्योति मुख्य नागिन बनीं। उन्होंने बेला सहगल और श्रावणी सिप्पी के डबल रोल किए, जो शेषनाग वंश की नागरानी थीं। यह सीजन सबसे लंबा चला और काफी हिट रहा। पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी उनके साथ थे। सुरभि की बोल्ड लुक और इंटेंस सीन ने फैंस को दीवाना बना दिया। 'कुबूल है' फेम सुरभि को नागिन ने नई ऊंचाई दी। 

यह भी पढ़ें: Param Sundari: 'परम सुंदरी' की रिलीज से पहले जान्हवी और सिद्धार्थ ने किए साईं बाबा के दर्शन, वीडियो हुआ वायरल
 
विज्ञापन

5 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' निया शर्मा सीजन 4
सीजन 4 'नागिन: भाग्य का जहरीला खेल' 14 दिसंबर 2019 से 8 अगस्त 2020 तक चला। इसमें निया ने बृंदा का मुख्य रोल किया, जो शेषनाग वंश की नागिन थी। कोविड के कारण शो रुका भी, लेकिन फिर चला। विजयेंद्र कुमेरिया और जस्मिन भसीन साथ थे। निया की ग्लैमरस लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस ने TRP बटोरी।
विज्ञापन

6 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' सुरभि चंदना सीजन 5
नागिन सीजन 5 में सुरभि चंदना ने बानी शर्मा का रोल निभाया, जो शेषनाग वंश से सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन थी। शरद मल्होत्रा और मोहित सहगल उनके को-स्टार थे। सुरभि की दमदार ऐक्टिंग और नागिन के रूप में ट्रांसफॉर्मेशन सीन खूब पसंद आए। यह सीजन भी हिट रहा और सुरभि को टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के बाद बड़ा ब्रेक मिला।

यह भी पढ़ें: War 2 Vs Coolie: 14वें दिन बुधवार को 'वॉर 2' पर भारी पड़ी 'कुली' की कमाई, जानें आज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन

7 of 8
नागिन - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' तेजस्वी प्रकाश (सीजन 6)
नागिन सीजन 6 सबसे लंबा चला। तेजस्वी प्रकाश ने प्रथा गुजराल/प्रार्थना/प्रगति के ट्रिपल रोल किए, जो वासुकी कबीले की महा शेष नागिन थीं। बिग बॉस 15 जीतने के बाद यह उनका पहला बड़ा शो था। सिम्बा नागपाल, महक चहल और वत्सल सेठ साथ थे। तेजस्वी की बोल्ड लुक, एक्शन और इमोशनल सीन ने शो को टॉप TRP दिया। इसके अलावा, कुछ अभिनेत्रियां जैसे करिश्मा तन्ना, हिना खान, सायंतनी घोष और महक चहल ने भी सहायक नागिन के रोल निभाए।
विज्ञापन

8 of 8
'नागिन 7' - फोटो : सोशल मीडिया
'नागिन' सातवें सीजन में तेजस्वी प्रकाश का कहर बरसेगा
अब 'नागिन 7' की बात। एकता कपूर ने 2025 में इसकी अनाउंसमेंट की और दो साल के इंतजार के बाद टीजर रिलीज हो गया। यह सीजन भी कलर्स टीवी पर आएगा, लेकिन अभी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सातवें सीजन में तेजस्वी प्रकाश ही मुख्य नागिन का रोल निभाएंगी। वह सीजन 6 की तरह ही वापसी करेंगी, लेकिन नई कहानी के साथ। 

यह भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान ने पूरे परिवार के साथ मनाया गणेश चतुर्थी का त्योहार, शेयर किया वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें