फिराक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिराक
‘फिराक’ एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन नंदिता दास ने किया था। साल 2002 में हुए गुजरात दंगों पर आधारित इस फिल्म में कई सच्ची कहानियों को एक साथ दिखाया गया था। फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। इतना ही नहीं, नंदिता दास की इस फिल्म ने एक राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किया। हालांकि, फिल्म गुजरात में बैन कर दी गई थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दीप्ति नवल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, संजय सूरी, रघुबीर यादव, शाहाना गोस्वामी और टिस्का चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।