Shriya Saran
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बाचतीत के दौरान श्रिया ने कहा कि फिल्मों का थिएटर में रिलीज होना जरूरी है। छोटी फिल्मों के भी थिएटर में रिलीज होने के बारे में बात करते हुए श्रिया ने कहा, 'एक वक्त था जब कहा जाता था कि बड़ी फिल्में ही थिएटर में बेहतर करेंगी। लेकिन, 'दृश्यम 2' के बाद मुझे लगता है कि थिएटर में आप जो अनुभव करते हैं वह मायने रखता है। आप उन लोगों के साथ फिल्में देखते हैं, जिन्हें आप जानते तक नहीं। फिर भी आप साथ में ताली बजाते हैं, हंसते हैं और उस वक्त एक परिवार बन जाते हैं। ऐसा थिएटर में फिल्म देखने के कारण होता है।'