फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार ऑस्कर में धूम मचाएगा ए आर रहमान का ये गाना , जानिए कब होगा कॉन्सर्ट

Sun, 04 Mar 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
A R Rehman
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान की खुशी का ठिकाना नहीं है। खबर है कि ऑस्कर अवार्ड कार्यक्रम में उनके द्वारा कंपोज किया गया एक सॉन्ग चलाया जाएगा। बता दें ये गाना फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' का है।
विज्ञापन

2 of 5
A R Rehman
90 वार्षिक ऑस्कर कॉन्सर्ट की बारी आ गई है और बॉलीवुड के लिए ये गर्व की बात है कि इस कॉनसर्ट में ए आर रहमान द्वारा कंपोज किया गया गाना चलाया जाएगा। बता दें कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के एक गान 'जय हो' इस कॉन्सर्ट में चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Oscar Award
बता दें कि इस गाने के लिए एर आर रहमान को ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 28 फरवरी को वॉल्ट डिजनी कॉन्सर्ट हॉल में इसका आयोजन किया जाएगा। ऑस्कर दा अकेदमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंस, लॉस एंजिलस फिलारमॉनिक के साथ मिलकर इसका आयोजन करने जा रहा है। 

4 of 5
Oscar
ए आर रहमान के साथ-साथ हंस जिमर के डंक्रिक, जॉनी ग्रीनवुड के फेंटम थ्रेड , एलेक्जेंडर के दा शेप ऑफ वॉटर म्यूजिक थीम को भी इसमें शामिल किया जाएगा। बता दें कि इस मौके पर ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर माइकल गियाचिनो और डायरेक्टर पेटे डॉक्टर भी मौजूद होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Oscar
बता दें कि ए आर रहमान को 81 वे ऑस्कर कार्यक्रम में ब्रिटिश फिल्म मेकर डेनी बोय्ले की फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर के लिए ऑस्कर मिला था। भारत में इस कॉन्सर्ट को पांच मार्च को स्टार मूवीज और स्टार मूवीज सिलेक्ट पर देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें