फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या गुलशन कुमार के विवाद की वजह से अक्षय ने खींचे हाथ, अब सलमान करेंगे इस बायोपिक में काम

Sun, 04 Mar 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
akshay kumar
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार बी-टाउन के व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं। जहां बाकि एक्टर्स साल में एक या दो फिल्में ही करते हैं वहीं अक्षय कुमार साल के 365 दिन काम करना पसंद करते हैं और करीब 4-5 फिल्में साइन करते हैं लेकिन अक्षय ने अब एक फिल्म से हाथ खींच लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
akshay kumar
बायोपिक फिल्मों के किंग अक्षय कुमार ने गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मुगल' साइन की थी लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय यह फिल्म नहीं करने जा रहे हैं। हालांकि अक्षय ने यह किस वजह से किया है इसका खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
akshay kumar
अक्षय ने फिल्म के लिए जो साइनिंग अमाउंट लिया था उसे भी वापस कर दिया है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'उन्हें नहीं पता कि डेट्स की समस्या है या फिर अक्षय को गुलशन कुमार से जुड़े विवादों से दिक्कत है लेकिन उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया है।'
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार
अब खबरें आ रहीं हैं कि गुलशन कुमार के रोल के लिए सलमान खान को लिया जा सकता है। बता दें कि, इससे पहले भी अक्षय कुमार के नाम की जगह आमिर को लेने की चर्चा थी लेकिन अब सलमान के नाम को लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें