फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे ने बना दिया अमिताभ को सुपरस्टार, आज अरबों के साम्राज्य का है मालिक

Wed, 10 May 2017 09:44 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
मयूर राज वर्मा
फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर'....सीन में एक पतले से लड़के की एंट्री होती है जो काफी गरीब है और चेहरे पर चिंता की लकीरें।

सीन में एक चोर किसी महिला का पर्स लेकर भागता है जिससे लड़कर वो लड़का उस पर्स को छीनकर महिला को वापस कर देता है। वो महिला उसे अपना बेटा बना लेती है और इस तरह उस अनाथ और बेघर लड़के को सहारा मिल जाता है।

यही लड़का आगे चलकर फिल्म में अमिताभ बच्चन बन जाता है।

 
विज्ञापन

2 of 9
मयूर राज वर्मा
70 और 80 के उस दशक में अमिताभ बच्चन की कई ऐसी फिल्में रहीं जिनमें ये लड़का अमिताभ के बचपन के किरदार में नजर आया। लेकिन जब आप जानेंगे कि ये लड़का कौन है और आज कहां है तो दंग रह जाएंगे।

ये हैं एक्टर मयूर राज वर्मा जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया जिसकी वजह से उन्हें यंग अमिताभ के नाम से भी जाना जाता था।
विज्ञापन

3 of 9
मयूर राज वर्मा
मयूर राज वर्मा ने फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफल फिल्मों में से एक रही जिसने डायमंड जुबली भी मनाई। यही वो फिल्म थी जिसने मयूर राज वर्मा यानि मास्टर मयूर को रातोंरात बड़ा स्टार बना दिया था। अमिताभ बच्चन बनकर जितनी पॉपुलैरिटी मयूर वर्मा ले गए उतनी आज तक किसी भी चाइल्ड आर्टिस्ट को नहीं मिली।

4 of 9
मयूर राज वर्मा
इस फिल्म के बाद तो अमिताभ की हर फिल्म के मयूर राज वर्मा को साइन किया जाने लगा। धीरे-धीरे मयूर राज वर्मा काफी लोकप्रिय हो गए। मयूर उस दौर के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट थे। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन की एंग्री यंग मैन वाली छवि को बनाने में कुछ हद तक हाथ मयूर राज वर्मा का भी है। मयूर राज वर्मा जिस तल्लीनता और गंभीरता के साथ अमिताभ के बचपन को परदे पर जीते थे उससे लोग आज भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मयूर राज वर्मा
लेकिन फिर मयूर राज वर्मा बॉलीवुड से गायब हो गए। सालों तक उनकी कोई खबर नहीं आई। पर क्या आप जानते हैं कि आज मयूर राज वर्मा आज कहां हैं ?
विज्ञापन

6 of 9
मयूर राज वर्मा
मयूर राज वर्मा आज वेल्स में रह रहे हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। मयूर आज वेल्स के जाने-माने व्यवसायी हैं। वहां वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर इंडियाना रेस्टोरेंट चला रहे हैं। उनकी पत्नि जानी-मानी शेफ हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मयूर राज वर्मा
इसके अलावा मयूर राज वर्मा वेल्स में लोगों को बॉलीवुड से रूबरू करा रहे हैं और इसके लिए वो वर्कशॉप और एक्टिंग क्लास भी ऑर्गेनाइज करते हैं।

8 of 9
मयूर राज वर्मा
इसके अलावा मयूर राज वर्मा ने नॉर्थ वेल्स के टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर 'वेल्स अनलिमिटेड' नाम से एक टूरिज्म कंपनी भी शुरू की है जिसके जरिए वो टूरिस्ट और बाकी लोगों को उन जगहों की सैर कराते हैं जो उन्होंने फिल्मी परदे पर देखी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें