फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?

Sat, 24 Jun 2023 07:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। इससे मूवी का इंतजार कर रहे फैंस को झटका लग सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
अरशद वारसी-मुन्नाभाई 3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मुन्ना भाई' और 'लगे रहो मुन्ना भाई'' में सर्किट का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाले एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'असुर 2' के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने इसी बीच 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हालांकि, अरशद का बयान फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस का दिल तोड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई' सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच अरशद ने एक इंटरव्यू में 'मुन्ना भाई 3' की संभावनाओं पर खुलकर बात की है। साथ ही यह खुलासा किया है कि उन्हें नहीं लगता कि इसकी तीसरी किस्त बन पाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने साझा किया, 'मुन्ना भाई 3 न बने यह तो सबसे अजीब बात है।' एक्टर ने आगे कहा, 'हमारे पास एक डायरेक्टर है जो इसे बनाना चाहता है, एक निर्माता है जो इसे निर्मित करना चाहता है, एक दर्शक है जो इसे देखना चाहता है, सितारे हैं जो इसमें एक्टिंग करना चाहते हैं, और फिर भी यह नहीं हो रहा है।'

Filmy Wrap: बैन हटने पर भी काठमांडू में नहीं चल रही 'आदिपुरुष' और 'इमरजेंसी' का टीजर जारी, पढ़ें फिल्मी खबरें

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने यह भी बताया कि फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त बनने में इतना समय क्यों लग रहा है। एक्टर ने कहा, 'बात यह है कि, राजू हिरानी बेहद पूर्णतावादी हैं। उनके पास तीन स्क्रिप्ट है जो शानदार है, लेकिन कुछ गड़बड़ियां भी हैं। इसलिए, जब तक वह स्क्रिप्ट को लेकर 100-200 फीसदी आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक वह इस पर काम शुरू नहीं करेंगे। जब आप उनसे पूछेंगे तो वह हमेशा हां ही कहेंगे, ना कभी नहीं कहेंगे। वह कहेंगे 'मैं कर रहा हूं... एक बार स्क्रिप्ट फिक्स हो जाए ना, मुझे यह पसंद नहीं वह पसंद नहीं।'

BB OTT 2: पलक पुरसवानी करेंगी अविनाश सचदेव को बेनकाब! एक्स जोड़े के बीच हुआ जमकर बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मु्न्ना भाई - फोटो : सोशल मीडिया
'मुन्ना भाई' फिल्म वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसके बाद वर्ष 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। हालांकि, अरशद के बयान से यह लग रहा है कि इसकी तीसरी किस्त के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें