मुनव्वर फारूकी-नजीला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब इस पूरे मामले पर खुद मुनव्वर फारूकी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर चल रही ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्शन देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। मुनव्वर ने स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों को पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह कैमरे पर अपनी गर्लफ्रेंड नजीला को दिखाते हैं, जो उस समय उनके साथ बरफ का गोला खाती नजर आ रही हैं।