साल 2020 में लोग हैरान तो तब हुए जब अफवाह उड़ी की मुमताज का निधन हो गया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर उड़ी की मुमताज का निधन हो गया है और लोगों ने इसे सही भी मान लिया। सच का पता तब चला जब मुमताज की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मुमताज का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें मुमताज बोल रही थीं कि, 'दोस्तों, मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। देखिए, मैं मरी नहीं हूं, मैं जिंदा हूं। लोग जितना कह रहे हैं, मैं उतनी बुढ्ढी नहीं हूं। आपकी दुआओं की वजह से मैं अभी भी अच्छी-खासी दिखती हूं।' फिलहाल, अब मुमताज एकदम स्वस्थ हैं और वो मुंबई से दूर लंदन में रह रही हैं।