'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री क्रिसन परेरा को लेकर पिछले दिनों एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अभिनेत्री को इस केस के बाद जेल से रिहा कर दिया गया था। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री को इस केस में फंसाने वालों के खिलाफ मुंबई में चार्जशीट फाइल की गई है।