'बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन शुरू हो चुका है और सभी प्रतिभागियों ने घर में बॉन्ड और ग्रुप बनाना शुरू कर दिया है। शो के महज 24 घंटे के अंदर ही एक प्रतिभागी घर से बेघर भी हो गया था। अपने कॉमिक वीडियो के लिए जाने जाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार उर्फ 'लॉर्ड' को कुछ घंटे के भीतर घर से बाहर कर दिया गया था। दरअसल, बिग बॉस की चेतावनी के बावजूद उन्होंने खुद पर टूथपेस्ट लगाया था, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' से बाहर कर दिया गया। अब अपने एविक्शन के बाद उन्होंने लाइव आकर सलमान खान की लव लाइफ पर चौंकाने वाला बयान दिया।