फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया दत्त पर गंभीर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता बोले- संजय दत्त के भी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते

Sat, 05 Oct 2019 12:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sanjay Dutt And Priya Dutt - फोटो : Social Media
महाराष्ट्र कांग्रेस में इन दिनों विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम बागी सुर बोल रहे हैं। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव में पसंद के उम्मीदवारों को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से संजय निरुपम नाराज हैं। इस बीच एक स्थानीय नेता ने संजय दत्त और उनकी बहन पूर्व सांसद प्रिया दत्त पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Dutt and Priya Dutt - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कांग्रेस पार्षद ब्रायन मिरांडा ने प्रिया दत्त के खिलाफ सोनिया गांधी को एक ईमेल लिखकर शिकायत की है। इस ईमेल में उन्होंने संजय दत्त पर भी अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। मिरांडा ने इसमें लिखा है कि प्रिया दत्त एक बार फिर से 175 कलिंगा विधानसभा सीट की टिकट बेचने में सफल रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
इस शिकायत में लिखा है कि सुनील दत्त के निधन के बाद यह परिवार अपना सम्मान खो चुका है और संजय दत्त के आज भी अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। जब आपको सच्चाई पता चलेगी तो आप अपने निर्णय पर पछताएंगी।

4 of 5
संजय और प्रिया दत्त
कांग्रेस ने कलिंगा विधानसभा सीट से जॉर्ज अब्राहम को टिकट दिया है। जॉर्ज ने 14 साल पहले निगम का चुनाव जीता था। मिरांडा का कहना है कि प्रिया ने अहम के लिए उन्हें साइड लाइन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय निरुपम - फोटो : ANI
उधर संजय निरुपम ने वर्सोवा सीट से अपने उम्मीदवार को कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए। साथ ही ये दावा किया कि महाराष्ट्र में चार सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त हो जाएगी।

शाहरुख खान की सफलता पर बोले सैफ अली खान, कहा- लड़कियों का पीछा करने वाले...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें