फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सिनेमा पर खुलकर बोले सैफ, कहा-'मेल स्टॉकिंग' शैली की फिल्में कर हिट हुए शाहरुख

Sat, 05 Oct 2019 12:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media
सैफ अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल कप्तान के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सैफ को बॉलीवुड में अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाना जाता है। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने भारतीय सिनेमा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान को 'मेल स्टॉकिंग' शैली की फिल्में करने वाला बताया।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जूम के को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा मेल स्टॉकर भारतीय सिनेमा की एक शैली बन चुकी है। इस दौरान सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा शाहरुख ने स्टॉकर यानी लड़कियों का पीछा करने वाले के किरदार के दम पर शुरुआत में अपना करियर बनाया।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इस कैटागिरी में 'रांझना' में धनुष के किरदार और 'डर' में शाहरुख खान के किरदार को रखा। सैफ ने इस बात पर हैरानी भी जताई कि कैसे ऐसे किरदारों पर बेस्ड कहानियों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है।

4 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
सैफ ने कहा हमारी फिल्मों में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि ऑडियन्स देखना चाहती है, वो हम उन्हें दिखाते हैं और कहीं ना कहीं ये किरदार बाहर देशों की फिल्मों से भी हो सकते हैं। इसका एक कारण ये भी  है कि हमने वहां के कॉन्सेप्ट्स भी काफी कॉपी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर जेम्स डियर्डन की फिल्म एक किस बिफॉर डायिंग से प्रेरित थी। ये एक वेस्टर्न फिल्म है, एक ऐसे शख्स के बारे में जो एक परिवार से बदला लेने के लिए उनके घर में मौजूद लड़कियों को मारने लगता है।

मॉब लिंचिंग को लेकर सेलेब्स ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र, 50 के खिलाफ दर्ज हुई FIR
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें