फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defamation Case: कंगना रणौत को कोर्ट से झटका, अदालत ने खारिज की पेशी से छूट देने वाली याचिका

Tue, 22 Mar 2022 08:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की धाड़क गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत का विवादों से गहरा नाता है। अभिनेत्री अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा लेकर बनी रहती हैं। कंगना इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो आए दिन हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

बॉलीवुड की धाड़क गर्ल अभिनेत्री कंगना रणौत का विवादों से गहरा नाता है। अभिनेत्री अक्सर अपने बयानों और टिप्पणियों को लेकर चर्चा लेकर बनी रहती हैं। कंगना इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जो आए दिन हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखती नजर आती हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री पर गीतकार जावेद अख्तर मानहानि केस दायर कराया था। अब इस मामले में अदालत की ओर से कंगना रणौत को झटका लगा है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
जावेद अख्तर, कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में मिली खबर के मुताबिक अभिनेत्री कंगना रणौत को मुंबई की अंधेरी कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, गीतकार जावेद अख्तर की ओर से उनके खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की गई है। वहीं, इस मामले में अभिनेत्री कंगना रणौत पेशी से पूरी तरह से छूट पाना चाहतीं थीं। लेकिन कोर्ट ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया। अब मामले की सुनवाई 7 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेत्री ने इस मामले में कार्यवाही को एक अन्य मजिस्ट्रेट अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई थी। रणौत ने यह कहते हुए स्थानांतरण याचिका दायर की थी कि उन्होंने अंधेरी अदालत में विश्वास खो दिया है। वहीं,  मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने मामलों को स्थानांतरित करने के लिए कंगना की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके आधार अस्पष्ट, बिना किसी उचित आशंका के थे। 

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था। कंगना पर यह आरोप लगाते हुए गीतकार ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं, जावेद अख्तर की शिकायत के विपरीत अभिनेत्री ने भी गीतकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कंगना को आपराधिक रूप से धमकाया था। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें