फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल की सबसे बड़ी शादी में पहुंचे आकाश अंबानी और श्लोका, हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Sun, 03 Feb 2019 10:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
साल 2018 की सबसे महंगी शादी की बात करें तो वो अंबानी परिवार में हुई। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के संग साथ फेरे लिए। ईशा के बाद अब उनके भाई आकाश अंबानी भी जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले आकाश अक्सर मंगेतर श्लोका के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। एक बार फिर से उन्हें साथ में जोधपुर एयरपोर्ट पर देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani, shloka mehta - फोटो : instagram
दरअसल, आकाश और श्लोका एक और रॉयल वेडिंग को अटेंड करने पहुंचे हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन में बड़े बिजनेसमैन मित्तल खानदान की शादी हो रही है। शादी से पहले होने वाले फंक्शन को आकाश और श्लोका ने अंटेड किया। संगीत के प्रोग्राम में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपनी परफॉर्मेंस दी। जिनमें रैपर बादशाह, सिंगर आस्था गिल थे।
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani - फोटो : social media
इससे पहले बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ रॉयल वेडिंग की। अंबानी परिवार की इस शादी में बियोंसे ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। साथ ही बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया। 

4 of 5
isha ambani - फोटो : vogue
शादी के बाद ईशा अंबानी अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है। शादी के बाद ईशा अंबानी का ये पहला फोटोशूट है। तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani - फोटो : vogue
वीडियो शूट के दौरान ईशा शादी पर बात करते हुए कहती हैं कि 'मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरी शादी कैसी होगी लेकिन शादी का पूरा फंक्शन अद्भुत था। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती थी। मेरे पूरे परिवार के लिए यह बहुत इमोशनल भी था।' ईशा आगे कहती हैं कि 'मैं लिंग के आधार पर भेदभाव के सख्त खिलाफ हूं। मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं जहां मुझे लगता है कि मैं वो सब कुछ कर सकती हूं जो मेरा भाई कर सकता है।' ईशा बताती हैं कि 'मेरा सपना है कि मुंबई में एक म्यूजियम बनाऊं जहां दुनिया भर से लोग आएं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें