फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' को लेकर उड़ रही अफवाहों के बाद रोहित शेट्टी को देनी पड़ी ये सफाई

Sun, 03 Feb 2019 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sooryavanshi
अजय देवगन (Ajay Devgn) के साथ हिट कॉम्बीनेशन देने के बाद रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने रणवीर सिंह पर दांव लगाया सिंबा में। फिल्म सुपरहिट साबित हुई। अब रोहित शेट्टी बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार पर दांव लगाने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है 'सूर्यवंशी'।
विज्ञापन

2 of 5
sooryavanshi
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में उन्होंने अक्षय कुमार की भी एक झलक दी थी कि अगली फिल्म में अक्षय लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम होगा वीर सूर्यवंशी। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी। हालांकि पिछले दिनों ये खबर आई थी कि ये फिल्म तमिल की हिट फिल्म थीरम अधिगरम ओंद्रू का रीमेक होगी।
विज्ञापन

3 of 5
Rohit Shetty
2 साल पहले आई इस फिल्म में कार्ति और रकुल प्रीत सिंह ने अहम किरदार निभाया था। अब रोहित शेट्टी को अपनी फिल्म को लेकर उड़ रही अफवाहों की वजह से सफाई देनी पड़ी है। रोहित ने कहा है कि ये फिल्म उनकी ओरिजनल कहानी पर बनाई जायेगी। फिल्म तमिल फिल्म की नकल नहीं है। ये फिल्म किसी भी कहानी से प्रेरित भी नहीं है।

4 of 5
Rohit Shetty
दरअसल सिंबा और सिंघम उनकी दक्षिण भारतीय फिल्मों की ही रीमेक फिल्में हैं। इसलिए ये कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म भी साउथ की रीमेक ही होगी। हालांकि रोहित ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि उनकी अगली फिल्म की कहानी किसी फिल्म से मिलती जुलती नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshay Kumar - फोटो : social media
बता दें सूर्यवंशी फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह गेस्ट अपीयरेंस भी देंगे। फिल्म में अक्षय एंटी टेररिस्ट स्कॉड प्रमुख का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल गोवा में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें