मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं। खबरों की मानें तो ईशा जल्द ही अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' को करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी। पहले इस फिल्म को सलमान खान को-प्रोड्यूस करने वाले थे।
विज्ञापन
2 of 8
ईशा अंबानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले करण जौहर के घर पर ईशा अंबानी और अक्षय कुमार की मीटिंग हुई थी। ईशा को यह प्रोजेक्ट पसंद आया। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शूरू होगी। आज हम आपको अंबानी परिवार की इस बेटी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं।
पढ़ें- मंदाना की शादीशुदा जिंदगी पर दोस्त का खुलासा, 'अच्छा हुआ वो प्रेग्नेंट नहीं हुई, नहीं तो...'
विज्ञापन
3 of 8
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी एक सक्सेसफुल बिजनेस विमेन हैं। 1991 में जन्मीं ईशा और उनका भाई आकाश ट्विंस हैं। ईशा रिलायंस की टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों की डायरेक्टर हैं। ईशा ने अपनी पढ़ाई धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से की। इसके बाद साल 2013 में येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन किया।
पढ़ें- जरीना ने कंगना को लेकर किया ये खुलासा, रंगोली ने पूछा, 'रोज घर पर बिरयानी क्यों भेजती थीं'
4 of 8
ईशा अंबानी
ग्रेजुएशन करने के बाद ईशा ने अमेरिका की ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म मैकिंसे में काम किया था। यहां पर वो बिजनेस एनालिस्ट थीं। इसके बाद वो रिलायंस जिओ और रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर बनीं। ईशा साल 2008 में उस समय चर्चा में आई थीं जब 16 साल की उम्र में उनका नाम फोर्ब्स की लिस्ट में सबसे रईस वारिसों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी देश की सबसे अमीर और सक्सेसफुल बिजनेस विमेन में से एक हैं। ईशा फेमिना मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट भी करवा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फेमिना के लिए ये अब तक का सबसे महंगा फोटोशूट था। साल 2015 में ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस विमेन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था।
विज्ञापन
6 of 8
ईशा अंबानी
इसके अलावा साल 2015 में उनका नाम एशिया की 12 सबसे पॉवरफुल बिजनेस विमेन की लिस्ट में शामिल किया गया था। ईशा मुकेश अंबानी की हर साल की कमाई करीब 4710 करोड़ रुपए है। ईशा की पर्सनल लाइफ काफी छिपी हुई है। ईशा के अफेयर की बात करें तो धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने के दौरान उनकी मुलाकात हर्षवर्धन गुप्ता से हुई थी।
विज्ञापन
7 of 8
ईशा अंबानी
एक वेबसाइट के अनुसार, हर्षवर्धन गुप्ता मुंबई के एक बिजनेसमैन का बेटा है। इस स्कूल को नीता अंबानी चलाती हैं। जब ये बात नीता को पता चली थी तो उन्होंने स्कूल की अथॉरिटी को दोनों के क्लास अलग कर देने को कहा था। नीता ने ईशा को सख्त हिदायत दी थी कि वो हर्षवर्धन से दूर रहें। ईशा कड़ी सिक्योरिटी के बीच रहती थीं। इसलिए ईशा और हर्षवर्धन का जल्द ही ब्रेकअप हो गया।
ईशा को पियानो बजाने का बहुत शौक है। यहां तक कि उन्होंने पियानो बजाने की ट्रेनिंग ली है। येल यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान उन्हें एक पियानिस्ट से प्यार हुआ था। नीता अंबानी ने एक बार पब्लिकली कहा था कि वो दोनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। वो अपने बच्चों की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देती हैं। लेकिन इसका मतलब नहीं कि उनके बच्चे अपनी फैमिली वैल्यूज का ध्यान ना रखें।