फिल्म 'फैशन' से चर्चा में आने वाली मुग्धा गोडसे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। 1986 में मुग्धा का जन्म एक मिडिल क्लास फैमिली में पुने में हुआ था। मराठी मीडियम स्कूल में पढ़ीं मुग्धा शुरुआती दिनों में तेल बेचती थीं। जिसके लिए उन्हें एक दिन का 100 रुपए मिलता था।
विज्ञापन
2 of 9
मुग्धा गोडसे
ये बात खुद मुग्धा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कबूली थी। उन्होंने कहा था कि वो पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल का काम करती थी। जिसके लिए उन्हें 100 रुपए मिलते थे। मुग्धा का जीवन काफी कष्टों में बीता है।
विज्ञापन
3 of 9
मुग्धा गोडसे
पढ़ाई के साथ मुग्धा ने मॉडलिंग करना शुरू की और फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया। मुग्धा साल 2004 में हुए मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की सेमी फायनलिस्ट रहीं। मुंबई आने के बाद मुग्धा ने कई ऐड फिल्म में काम किया। लेकिन मुग्धा को पहचान फिल्म 'फैशन' से मिली।
4 of 9
मुग्धा गोडसे
'फैशन' में मुग्धा के परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। इसके बाद मुग्धा ने 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'विल यू मैरी मी' 'हीरोइन' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' में भी काम किया। लेकिन मुग्धा को ज्यादा सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 9
मुग्धा गोडसे
मुग्धा साल 2011 में जी मराठी के रियलिटी शो 'मराठी पाउल पड़ते पुढ़े' में बतौर जज नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया। मुग्धा ने कई इंटरनेशनल रैंप शो पर भी वॉक किया है।
विज्ञापन
6 of 9
मुग्धा गोडसे
फिल्मों और मॉडलिंग के अलावा मुग्धा अपने लिंक अप और कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहीं। मुग्धा का नाम रनबीर शौरी, मधुर भंडारकर और राहुल देव के साथ जुड़ चुका है। फिलहाल मुग्धा अपने से 18 साल बड़े राहुल के साथ लिव इन में रह रही हैं।
विज्ञापन
7 of 9
मुग्धा गोडसे
उन्होंने खुद राहुल के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली थी। मुग्धा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राहुल के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। दोनों सोनी टीवी के कपल रियलिटी शो में भी साथ दिख चुके हैं।
8 of 9
मुग्धा गोडसे
इस शो को अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने होस्ट किया था। बता दें कि राहुल देव ने 1998 में रीना से शादी की थी। साल 2009 में रीना की कैंसर से मौत हो गई थी। राहुल का एक बेटा भी है।
राहुल के बेटे का नाम सिद्दार्थ है जो लंदन में पढ़ाई कर रहा है। राहुल और मुग्धा का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। इसके अलावा मुग्धा फिल्म 'हेल्प' में अपने बिकिनी सीन को लेकर भी चर्चा में आई थीं।