Dhoni, Raai Laxmi
- फोटो : social media
राय लक्ष्मी
एक जमाने में धोनी और लक्ष्मी के इश्क की काफी खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी, लक्ष्मी को डेट करते थे। जब महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी तब इस पर लक्ष्मी का एक बयान आया था। लक्ष्मी ने कहा था कि लोग बेवजह मेरे अतीत को लेकर बात कर रहे हैं, जबकि मैं और धोनी दोनों ही अब काफी आगे बढ़ चुके हैं। कुछ लोग वहीं अटके हुए हैं। इस बात को बीते 8 साल हो चुके हैं। लक्ष्मी ने आगे कहा था- 'धोनी टीम का हिस्सा थे इसलिए हम करीब साल भर से भी कम वक्त तक साथ रहे।'