फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने बॉलीवुड के लिए खुद को इतना बदल लिया, पुरानी तस्वीरें देख यकीन नहीं कर पाएंगे

Fri, 07 Jun 2019 02:26 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
disha patani - फोटो : social media
दिशा पाटनी अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं । रिवीलिंग और बोल्ड ड्रेस को भी वो अच्छे से कैरी करती हैं । इसके अलवा दिशा बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं । दोनों कई बार अपने रिश्ते के बारे में मीडिया के सामने बात कर चुके हैं । दिशा की ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं । लेकिन शुरुआत में दिशा इतनी ग्लैमरस नहीं दिखती थीं ।
विज्ञापन

2 of 6
disha patani - फोटो : social media
अगर अब आप उनकी पुरानी तस्वीरें देखेंगे तो दांतों तले अंगुली दबा लेंगे । दिशा की ये तस्वीरें उनके मॉडलिंग टाइम की हैं । उस समय दिशा बिल्कुल अलग दिखती थीं । अब उनके रंग-रूप में काफी बदलाव आ गया है ।
 
विज्ञापन

3 of 6
disha patani - फोटो : social media
दिशा ने अपने फिल्म की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'लोफर' से साल 2015 में की थी । उससे पहले दिशा कई ऐड मूवी में नजर आ चुकी थीं । दिशा ने साल 2016 में फिल्म 'एमएस धोनी' में काम किया । इसके बाद वो साल 2018 में फिल्म 'बागी 2' में नजर आई थीं । 
 

4 of 6
disha patani - फोटो : social media
इसमें उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था । दिशा की ये तस्वीरें देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा होगा । दिशा ने अपने मॉडलिंग डेज में कई फोटोशूट साड़ी में करवाए । पहले दिशा इतनी स्लिम ट्रिम नहीं थीं जितनी अब हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
disha patani - फोटो : social media
दिशा अब अपनी डाइट और वर्कआउट का खूब ख्याल रखती हैं । ग्रीन साड़ी पहने दिशा काफी खूबसूरत दिख रही हैं । साथ ही उन्होंने गजरा लगा रखा है । बॉलीवुड में आने के बाद दिशा ने अपने लुक में काफी बदलाव किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
disha patani - फोटो : social media
दिशा के फैंस उनकी ये तस्वीरें देख हैरान जरूर हुए होंगे । पिछले दिनों दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'भारत' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं । यहां उन्होंने ट्यूब टॉप के साथ रिप्ड जींस पहनी थी । दिशा अक्सर अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल होती हैं । वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन ट्रोलर्स की बातों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें