मिसेस अंडरकवर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के टीजर को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैडल पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि होम मेकर या बोन ब्रेकर। फिल्म के टीजर में राधिका एक हाउस वाइफ के किरदार में नजर आ रही हैं, जो घर के कामों से जूझती रही होती है, उस यह बिल्कुल पता नहीं होता है कि चीजें कैसे काम करती हैं। काम करते समय वह चीजे को संभाल नहीं पाती हैं और फिर हड़बड़ाहट में चीजें नीचे गिरने लगती हैं। वहीं, जब उनके पति से पूछा जाता है कि उनकी पत्नी क्या करती हैं, तो वह कहते है कि वह कुछ नहीं करती, वह सिर्फ एक हाउसवाइफ है।