रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को कम बजट में तैयार किया गया है। आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन आज हम आपको कम पैसों में बनी कुछ ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। आइए देखते हैं लिस्ट...