बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' शुक्रवार, 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लोगों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला था। फिल्म में रानी की दमदार अदाकारी और कंटेंट की जमकर तारीफ हुई। बीते कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट जारी थी। वहीं, अब छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं रानी की फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस किया है।