फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friday Releases: इस हफ्ते मनोरंजन के लिए आ रही हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, जाने कहां और कब होंगी रिलीज

Fri, 25 Mar 2022 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ये फिल्में और वेब सीरीज होंगी 25 मार्च को रिलीज - फोटो : social media
इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और थिएटर में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं जिन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। जहां एक तरफ थिएटर्स पर 'द कश्मीर फाइल्स ' और 'गंगूबाई' जैसी हिट फिल्में आईं वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर अजय देवगन की 'रूद्रा' ने भी धमाल मचाया। इस हफ्ते भी ओटीटी और थिएटर दोनों पर काफी कुछ रिलीज होने जा रहे हैं जिससे आपका वीकेंड मजेदार हो जाएगा। आज हम यहां आपके लिए मार्च के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम - आरआरआर 
प्लेटफॉर्म - थिएटर
रिलीज डेट - 25 मार्च, 2022

एस एस राजमौली निर्देशित तेलुगु फिल्म 'आरआरआर' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म मे जूनियर एनटीआर और राम चरण एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। दक्षिण भारतीय सिनेमा में यह आलिया की डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए दर्शकों के दिलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
भीमला नायक - फोटो : social media
फिल्म का नाम - भीमला नायक
प्लेटफॉर्म - डिज्नी +हॉटस्टार
रिलीज डेट - 25 मार्च, 2022

थिएटर्स पर धूम मचाने के बाद सागर के चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म 'भीमला नायक' अब ओटीटी प्कीलेफॉर्म 'डिज्नी +हॉटस्टार' पर रिलीज होने को तैयार है। इसकी कहानी एक सख्त पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में पवन कल्याण, राणा दग्गुबाती और साईं पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

4 of 6
वालामाई - फोटो : social media
फिल्म का नाम - वलीमाई
प्लेटफॉर्म - जी 5
रिलीज डेट - 25 मार्च, 2022

सुपरस्टार अजित कुमार और बी'टाउन डीवा हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका वाली ये एक्शन से भरपूर फिल्म 'जी 5' पर रिलीज होने जा रही है। ये थ्रिलर फिल्म एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बाइक गिरोह के निशाने पर रहता है। यह फिल्म इससे पहले इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
सबरीना - फोटो : social media
सीरीज का नाम - सबरीना
प्लेटफॉर्म - होई चोई
रिलीज डेट - 25 मार्च, 2022

अलग-अलग सामाजिक परिस्थितियों में एक ही नाम 'सबरीना' की दो महिलाएं एक दूसरे टकरा जाती हैं। उनमें से एक लड़की एसिड अटैक की शिकार है। वहीं दूसरा डॉक्टर है, जो उसे ठीक करने और न्याय दिलाने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रिजर्टन सीजन 2 - फोटो : social media
सीरीज का नाम - ब्रिजर्टन सीजन-2
प्लेटफॉर्म -  नेटफ्लिक्स 
रिलीज डेट - 25 मार्च, 2022

ओटीटी पर अपने पहले सीजन से धूम मचाने के बाद ब्रिजर्टन अपना दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। यह शो पहली बार साल 2020 में रिलीज हुआ था और रिलीज के तुरंत बाद ही यह नेटफ्लिक्स की सबसे कामयाब सीरीज बन गई थी। अब देखना यह होगा कि इसका दूसरा सीजन कितनी कमाल करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें