फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: साइंस फिक्शन के साथ इस हफ्ते लगेगा एक्शन का तड़का, जानिए कौन-कौनसी फिल्में होंगी रिलीज

Tue, 28 Jun 2022 01:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज - फोटो : social media
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। जून का महीना एक्शन से भरपूर रहा, जिसमें  बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में सिनेमाघरों में छाई रही थीं। आगे वाले महीने के लिए दर्शकों को अपनी कमर कस लेनी चाहिए, क्योंकि इस जुलाई कई रोमांचक, एक्शन थ्रिलर और कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसकी शुरुआत इस हफ्ते के शुक्रवार यानी 1 जुलाई से होने वाली है। ऐसे में आने वाले महीने में भी सिनेप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। तो चलिए नजर डालते हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट पर।
विज्ञापन

2 of 10
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म का नाम-   रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
इस हफ्ते की शुरुआत आर.माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के रिलीज होने से हो रही है। यह कहानी एक इसरो के वैज्ञानिक नाम्बी नारायण की है, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक थे। उन्हें देश से गद्दारी करने के झूठे आरोपों में फंसाया गया था। 26 साल की लंबी लड़ाई के बाद साल 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने उनको बेगुनाह बताया था। 80 साल के नम्बी नारायण कोर्ट के फैसले से तो खुश हुए, लेकिन उनका कहना था कि जिन अधिकारियों ने गुमराह कर उन्हें झूठे मामले मे फंसाया था, जब तक उन्हें सजा नहीं मिल जाती तब तक उनको संतुष्टि नहीं मिलेगी। फिल्म में माधवन के साथ ही  शाहरुख खान और साउथ के अभिनेता सूर्या भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Instagram @adityaroykapur
फिल्म का नाम- राष्ट्र कवच ओम
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'राष्ट्र कवच ओम' 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में  आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक पैरा कमांडो की कहानी दिखाती है, जो अपने अतीत के सवालों का जवाब ढूंढते नजर आ रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर की यह फिल्म फुल मसाले के साथ देशभक्ति से भरपूर होगी।

4 of 10
डी ब्ल़ॉक - फोटो : social media
फिल्म का नाम- डी ब्लॉक
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'डी ब्लॉक' एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कुमार राजेंद्रन द्वारा किया गया है। फिल्म में अवंतिका मिश्रा, ईरुमा सानी, अरुलनिथी और कारु पलानीअप्पन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज में हुई एक सत्य घटना पर आधारित है।
विज्ञापन

5 of 10
यानाई - फोटो : social media
फिल्म का नाम- यानाई
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'यानाई' एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन हरि द्वारा किया गया है। फिल्म में अरुण विजय, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी, योगी बाबू, अम्मू अबिरामी, केजीएफ रामचंद्र राजू, राधिका सरथकुमार, आदुकलम जयपालन, इम्मान अन्नाची, राजेश, ऐश्वर्या, बोस वेंकट, संजीव और पुगाज मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
विज्ञापन

6 of 10
Thiruchitrambalam - फोटो : social media
फिल्म का नाम- थिरुचित्राम्बलम
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'थिरुचित्राम्बलम' एक तमिल फिल्म, जिसमें सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। मिथुन जवाहर द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में एक राशी खन्ना, नित्या मेनन, प्रिया भवानी शंकर, प्रकाश राज और भारती राजा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

7 of 10
Ranga Ranga Vaibhavanga - फोटो : social media
फिल्म का नाम- रंगा रंगा वैभवंगा
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'रंगा रंगा वैभवंगा' गिरीशया द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है। इस कॉमेडी फिल्म में वैष्णव तेज और केतिका शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

8 of 10
Pakka Commercial - फोटो : social media
फिल्म का नाम- पक्का कमर्शियल
कब होगी रिलीज- 1 जुलाई, 2022
'पक्का कमर्शियल' एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति ने किया है। फिल्म में गोपीचंद मुख्य भूमिका में हैं।  

9 of 10
khao piyo Aish karo - फोटो : social media
फिल्म का नाम- खाओ पियो ऐश करो
कब होगी रिलीज-  1 जुलाई, 2022
'खाओ पियो ऐश करो' की कहानी तरसेम जस्सर और रंजीत बावा द्वारा निभाए गए दो भाइयों के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार रंजीत और तरसेम बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।  
विज्ञापन

10 of 10
मिनियंस द राइज ऑफ ग्रू - फोटो : social media
फिल्म का नाम- मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू
कब होगी रिलीज- 1 जुलाई,2022
'लाइटईयर' के बाद अगले महीने एक और एनिमेशन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यूनिवर्सल पिक्चर्स की फिल्म 'मिनियंस: द राइज ऑफ ग्रू' 1 जुलाई को रिलीज होगी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फिल्म के विलेन को बढ़ते हुए दिखाया गया है। पूरी कहानी छोटे-छोटे पीले मिनियंस के इर्द-गिर्द घूमेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें