रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर बनी फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के निर्देशन से अनंत क्यों अलग हुए, इस पर वह ज्यादा बात नहीं करना चाहते। लेकिन, अपनी नई वेब सीरीज ‘अवरोध 2’ के सिलसिले में मिले अनंत महादेवन से ‘अमर उजाला’ ने इस मामले के बारे में जानना चाहा तो वह कहते हैं, ‘बड़ी लम्बी कहानी है। उसके बारे में अभी कुछ बोलने का समय नहीं है। हां, इतना जरूर है कि जब कभी इस फिल्म की बात होगी तो इस पर पूरे किस्से पर पूरी किताब छप सकती है। उसमें जो हुआ सो हुआ। अभी मैं उस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं।’