सिने-प्रेमियों के लिए जनवरी के पिछले दो-तीन हफ्ते ठीक-ठाक रहे, लेकिन निराश न होइए अभी जनवरी के महीने को खत्म होने में कुछ समय बचा है। दिल और पॉपकॉर्न थाम के बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे जनवरी के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की 3 बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 23 जनवरी से 29 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...