फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: दिल थामकर बैठिए, इस हफ्ते होगा इन 27 फिल्मों में जबर्दस्त घमासान

Mon, 26 Dec 2022 12:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रुधिरा कनिवे और मेड इन बेंगलुरु - फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर महीने के तीनों हफ्तों में रिलीज फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। अब महीने के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों में हॉरर, रोमांस के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगता दिखाई देगा। नए हफ्ते में हिंदी में सिर्फ एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। तो वहीं हिंदी के साथ-साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम समेत अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते यानी 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...
विज्ञापन

2 of 6
डेढ़ लाख का दूल्हा और वंस अपोन अ टाइम इन देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी और तेलुगू में रिलीज होंगी इतनी फिल्में
हिंदी सिनेमा में सिर्फ एक फिल्म 'डेढ़ लाख का दुल्हा' रिलीज होने जा रही है। तो वहीं तमिल सिनेमा में एक साथ सात बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में 'प्रेमादेशम', 'वंस अपॉन अ टाइम इन देवरकोंडा', 'लकी लक्ष्मण', 'टॉप गियर', 'राजहयोगम', 'राइटर पद्मभूषण', 'प्रथ्ययार्धी' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। यह हफ्ता काफी मजेदार होने वाला है क्योकि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी और तेलुग भाषी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी 

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ को दादा से मिले देश प्रेम के पहले सबक, ‘पठान’ से पहले धमाके को तैयार एजेंट ‘मजनू’
विज्ञापन

3 of 6
नानू अदू मट्टू सरोजा और द्विपत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में होगी जबर्दस्त भिड़ंत
वहीं, इस हफ्ते कन्नड़ भाषा की आठ फिल्मों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत होगी। 30 दिसंबर को कन्नड़ बॉक्स ऑफिस पर 'पदविपपोरवा', 'मेड इन बेंगलुरु', 'जॉर्डन', 'द्विपत्रा', 'नानू अदू मट्टू सरोजा', 'लव स्टोरी 1998', 'रुधिरा कनिवे' फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: शूटिंग के दौरान बिगड़ी हिमांशी की तबीयत, बुखार और नाक से खून आने के बाद अस्पताल में भर्ती

4 of 6
ड्राइवर जामुना और तमिलारासन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल भाषा में आ रहीं छह फिल्में
इस हफ्ते तमिल भाषा की छह फिल्मों के बीच घमासान देखने मिलेगा। सिनेमाघरों में तमिल भाषा की 'ओह माई घोस्ट', 'रांगी', 'सेंबी', 'ड्राइवर जामुना', 'कोदई', 'तमिलारासन' फिल्में दस्तक देंगी। ये सभी फिल्में 30 दिसंबर को रिलीज हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: इस रोमांटिक गाने की शूटिंग के बाद रातभर रोती रही थीं स्मिता पाटिल, बिग बी ने कही थी यह बात
विज्ञापन

5 of 6
वेद और राउडी रॉकी - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी और भोजपुरी में आएंगी इतनी फिल्में
इस हफ्ते मराठी में दो फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें 'वेद', 'ऑटोग्राफ (2022)', 'विठला विठला शामिल हैं। वहीं, भोजपुरी में एक फिल्म 'राउडी रॉकी' 30 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय तक, सितारों ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस डे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मलिकापपुराम और द्जिन्न - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में तीन फिल्में
मलयालम सिनेमा में इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज होंगी। 30 दिसंबर को 'मलिकापपुराम', 'द्जिन्न' और 'नल्ला समायम' सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

यह भी पढ़ें: लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'अवतार 2'-'दृश्यम 2', तीसरे दिन 'सर्कस' ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें