फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रहेगा साउथ का राज, हिंदी में नहीं रिलीज हो रही कोई बड़ी फिल्म

Tue, 18 Oct 2022 06:55 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अक्तूबर के पहले दो हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज हुई, लेकिन इसके बावजूद भी सिनेमाघरों की तरफ दर्शकों का झुकाव उस हिसाब से नहीं देखने को मिला। बीते दो हफ्तों में सिनेमाघरों में सलमान- चिरंजीवी स्टारर 'गॉडफादर' के रिलीज होने के बाद भी साउथ की एक छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। जहां बड़े स्टार्स और बड़े बजट की फिल्में लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, वहीं कम पैसे में तैयार हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। अब इस हफ्ते भी सिनेमाघरों में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसकी वजह से यह हफ्ता भी आपके लिए खास होने वाला है। इनके साथ ही इस हफ्ते हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें कई जॉनर की मूवीज रिलीज हो रही हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
गिन्ना भाई - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में केवल एक 
हिंदी में इस हफ्ते कोई भी बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। जहां अन्य भाषाओं में कई-कई फिल्में दस्तक देने जा रही हैं, वहीं हिंदी भाषा में केवल एक ही फिल्म रिलीज होने जा रही है। इस वीकएंड 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में 'गिन्ना भाई' दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। 'गिन्ना भाई' मूल रूप से मलयालम फिल्म है, जिसमें सनी लियोनी नजर आने वाली हैं। 
Celebs Last Post: खुदकुशी से पहले इन सितारों ने किया था आखिरी पोस्ट, किसी ने बनाए रील्स को कुछ ने शेयर की फोटो
विज्ञापन

3 of 7
तेलुगू में तीन - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में तीन फिल्में 
इस हफ्ते तेलुगू सिनेमा में तीन फिल्मों के बीच घमासान देखने को मिलेगा। 21 तारीख को तेलुगू बॉक्स ऑफिस पर 'प्रिंस', 'सरदार' और 'ओरी देव्यूदा' रिलीज हो रही हैं। हालांकि, इन तीनों फिल्मों के साथ ही 'गिन्ना भाई' भी 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
Nayanthara-Vignesh: नयनतारा-विग्नेश के जुड़वां बच्चों के केस में हुआ बड़ा खुलासा, छह साल से शादीशुदा है कपल!

4 of 7
प्रिंस, सरदार - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल में भी दो फिल्मों के बीच टक्कर
इस हफ्ते तमिल भाषा की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'प्रिंस' और 'सरदार' का नाम शामिल है। ये दोनों फिल्में तमिल के साथ-साथ तेलुगू में भी रिलीज हो रही हैं।
Kantara: अनुष्का शेट्टी पर भी चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देख ऋषभ के अभिनय की दीवानी हुईं अभिनेत्री
विज्ञापन

5 of 7
कन्नड़ में दो - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में भी भिड़ंत
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत सिर्फ हिंदी और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों के बीच ही नहीं होगी। बल्कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कन्नड़ की भी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें पहली 'हेड बुश' और 'कथालेखाना' का नाम शामिल है। यह दोनों ही फिल्में 21 तारीख को रिलीज हो रही हैं।
Photos of the Day: रेड ड्रेस में रकुल ने किया घायल और मौनी रॉय की दिलकश अदाएं, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

6 of 7
बल्लभपुरेर रूपकोठा - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली में एक
साउथ और हिंदी फिल्मों में देखने को मिल रही जबरदस्त टक्कर के बीच बंगाली इंडस्ट्री भी अपनी एक फिल्म रिलीज करने जा रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका नाम 'बल्लभपुरेर रूपकोठा' है। यह हॉरर फिल्म भी 21 अक्तूबर को सबका एंटरटेनमेंट करने के लिए सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Doctor G Box Office Collection: तीसरे दिन ‘डॉक्टर जी’ की कमाई में हुई मामूली बढ़त, रविवार को हुआ इतना कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मलयालम में तीन - फोटो : सोशल मीडिया
मलायलम में तीन फिल्में
मलायलम में इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 21 तारीख को मलयालम भाषा में 'गिन्ना', 'मोनस्टर' और 'पदवेट्टु' दस्तक देने जा रही हैं।
PS-1 Box Office Collection: मणिरत्न की ‘पीएस-1’ की कमाई में आया उछाल, 17वें दिन हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें