विक्रांत रोना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का नाम- विक्रांत रोना
कब होगी रिलीज- 28 जुलाई, 2022
साउथ और बॉलीवुड की आग भड़काने वाले साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। यह एक 3डी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन अनूप भंडारी द्वारा किया गया है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ जैकलीन फर्नांडिज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फिल्म देशभर में 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। किच्चा सुदीप की यह फिल्म कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी।