फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट है फिल्म 'हेट स्टोरी 2' की यह एक्ट्रेस, गुपचुप शादी कर चौंकाया था सबको

Thu, 08 Nov 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen chawla

फिल्म 'हेट स्टोरी 2' से पहचान रखने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला प्रेग्नेंट हैं। इस बात की खबर उन्होंंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। इसके साथ ही सुरवीन ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'जीवन में होने वाली चीजें अपने समय से ही होती हैं और अब इस पल में यह हो रहा है, क्योंकि हमारे खुशहाल जीवन में एक और खुशियां आने वाली है।'

विज्ञापन

2 of 5
Surveen Chawla

सुरवीन ने बताया कि वह पेट से हैं और अपनी पहली संतान का इंतजार कर रही हैं। सुरवीन ने कहा 'हां, अब चमत्कार ही होने वाला है और इस चमत्कार को जीवन कहते हैं. मेरे अंदर एक नया जीवन पल रहा है।'

विज्ञापन

3 of 5
surveen chawla - फोटो : instagram

बता दें कि सुरवीन ने एक फोटो भी शेयर की है वो एक फ्रेम में है जिसके आगे बच्चों के जूते का एक जोड़ा भी रखा हुआ है। इस फोटो में सुरवीन अपने पति अक्षय के साथ नजर आ रही हैं। 

4 of 5
Surveen chawla
बता दें कि हाल ही में सुरवीन को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज "सैक्रेड गेम्स" में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने अपनी शादी की खबर से भी लोगों को चौका दिया था। सुरवीन ने साल 2015 में कारोबारी अक्षय ठक्कर के साथ गुपचुप शादी रचा ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Surveen chawla
आखिर में बता दें कि काम को लेकर सुरवीन का कहना है कि उनके पास अभी बहुत सारे प्रोजेक्ट हैं। लेकिन उनका यह भी कहना है कि जब तक संभव होगा तबतक ही वह काम करेंगी। सुरवीन अपने पहले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। गौरतलब है कि सुरवीन छोटे परदे की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की, काजल और कहीं तो होगा जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें