फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: इन फिल्मों में स्टारकास्ट की बराबर लाइमलाइट लूट ले गए बेजुबान, क्या आजाद में दिखा वैसा कमाल?

Sat, 18 Jan 2025 10:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Movies: इंसान और बेजुबानों के बीच दोस्ती का रिश्ता हमेशा से रहा है। सिनेमा में भी इसे दिखाया गया है। कई फिल्मों में जानवरों की मौजूदगी ने फिल्मों में इमोशंस भर डाले। जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' हाल ही में रिलीज हुई है। इससे उनके भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी डेब्यू किया है। इसके अलावा इस फिल्म का हिस्सा एक घोड़ा भी है, जिसका नाम आजाद है। यह फिल्म में अजय देवगन के किरदार का घोड़ा है, जिसके नाम पर ही फिल्म का टाइटल है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ तब भी आजाद स्टारकास्ट के साथ मंच पर मौजूद था। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची तो क्रिटिक्स से फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, बल्कि 'आजाद' में जानवर और इंसानों की दोस्ती का फिल्मांकन उस तरह नहीं हुआ, जो दिल को छू ले।  हालांकि, 'आजाद' से पहले जरूर ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें बेजुबानों के किरदार दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुए। चलिए नजर डालते हैं...

Azaad Movie Review: इंसान और जानवर की दोस्ती की कमाल फिल्म बनाने से चूके अभिषेक, अमन और राशा अभी तैयार नहीं
विज्ञापन

2 of 7
हाथी मेरे साथी - फोटो : सोशल मीडिया
हाथी मेरे साथी
फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना और तनुजा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में हाथी और इंसान के बीच की दोस्ती को दिखाया गया है। रामू नाम के इस हाथी के किरदार को पर्दे पर दर्शकों ने जबरदस्त पसंद किया। फिल्म में हाथी अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान तक दे देता है। इस दौरान राजेश खन्ना पर फिल्माया गया गाना 'नफरत की दुनिया को छोड़ के' काफी मशहूर हुआ था। पर्दे पर ये गाना देखकर किसी के लिए भी आंसू रोकना मुश्किल है। 'हाथी मेरे साथी' का निर्देशन एमए थिरूमुगम ने किया था।
विज्ञापन

3 of 7
शोले - फोटो : सोशल मीडिया
शोले
फिल्म शोले की बसंती का किरदार तो खूब लोकप्रिय हुआ, जो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अदा किया। फिल्म में बसंती की धन्नो भी कम लोकप्रिय नहीं हुई। इस फिल्म में बसंती (हेमा मालिनी) तांगा चालक की भूमिका में हैं और उनकी घोड़ी का नाम है धन्नो। बड़े रौब के साथ बसंती बोलती है, 'चल धन्नो'। अगर फिल्म देखी है तो वह डायलॉग भी याद ही होगा, 'चल धन्नो, आज तेरी बसंती की इज्जत का सवाल है'।

4 of 7
तेरी मेहरबानियां - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी मेहरबानियां
फिल्म में जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में थे। उनका नाम राम होता है जो मोती नाम के कुत्ते को बचाता है और उसे पालता है। दोनों के बीच खूब दोस्ती हो जाती है। एक दिन कुछ लोग राम की हत्या कर देते हैं। मोती ये सब देख लेता है और वो अपने मालिक की हत्या का बदला लेते हुए उन सभी को मार देता है। फिल्म का निर्देशन विजय रेड्डी ने किया था।
विज्ञापन

5 of 7
मां - फोटो : सोशल मीडिया
मां
फिल्म में जितेंद्र और जया प्रदा मुख्य भूमिका में थे। जया प्रदा को कुछ लोग मार देते हैं ऐसे में वो आत्मा बन जाती हैं। उन्हें केवल उनके घर का कुत्ता देख पाता है जो जया प्रदा के साथ मिलकर बदला लेता है। फिल्म का निर्देशन अजय कश्यप ने किया था।
विज्ञापन

6 of 7
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे और अनुपम खेर अहम भूमिका में थे। इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया था। फिल्म में टफी नाम का एक पालतू कुत्ता होता है, जो फिल्म के कलाकारों के अलावा काफी मशहूर हुआ। इस फिल्म के हैप्पी एंडिंग की वजह भी डॉग 'टफी' बना। इसके अलावा जूते चुराने वाला सीन हो या आखिर में माधुरी की उलझन सुलझाने वाला, टफी ने हर सीन से दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल धड़कने दो - फोटो : सोशल मीडिया
दिल धड़कने दो
इस लिस्ट में फिल्म ‘दिल धड़कने दो' भी है। फिल्म का प्लूटो मेहरा तो याद ही होगा? प्लूटो नाम का ये कुत्ता प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और रणवीर सिंह की मेहरा फैमिली का ही सदस्य है। फिल्म की कहानी भी प्लूटो ही सुना रहा होता है। इस फिल्म में प्लूटो की आवाज अभिनेता आमिर खान ने दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें