फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar 80th Birthday: जावेद अख्तर के जन्मदिन पर सजी संगीत की महफिल, आमिर-फरहान और शंकर ने दी परफॉर्मेंस

Sat, 18 Jan 2025 08:38 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शंकर महादेवन ने नीला कुर्ता और मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ था, आमिर ने नीला कुर्ता और काली पैंट पहनी हुई थी और फरहान ने प्रिंटेड बेज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। वहां मौजूद लोगों को इस परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा गया है।
विज्ञापन
1 of 1
आमिर खान, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता आमिर खान, फिल्म निर्माता फरहान अख्तर और संगीतकार शंकर महादेवन ने जावेद अख्तर के 80वें जन्मदिन के जश्न के दौरान एक साथ अपनी फिल्म दिल चाहता है का टाइटल ट्रैक गाया । तीनों ने मंच संभाला और न केवल पार्टी में मौजूद लोगों को बल्कि प्रशंसकों को भी सरप्राइज दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आमिर, शंकर और फरहान ने गाया गाना
शंकर महादेवन ने नीला कुर्ता और मैचिंग ट्राउजर पहना हुआ था, आमिर ने नीला कुर्ता और काली पैंट पहनी हुई थी और फरहान ने प्रिंटेड बेज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। वहां मौजूद लोगों को इस परफॉर्मेंस का आनंद लेते देखा गया है। शंकर वहां लोगों से भी रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं कि वह लोग भी उनके साथ मिलकर गाएं और माहौल को और खुशनुमा बनाएं।

लोगों को पसंद आया वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ज्यादातर लोगों को यह बात पसंद आई कि आमिर ने भी गाना गाया। हालांकि, कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की क्योंकि सैफ अली खान पर हाल ही में हमला हुआ था और वे अभी भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि अभिनेता भी दिल चाहता है का भी हिस्सा थे।

लोगों की मिली ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, 'वाह, आमिर भी अच्छा गाना गा रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तीनों से मिलकर माहौल को काफी अच्छा बना दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'सैफ की यह हालत है और आप सभी लोग यह गाना गा रहे हैं।'

इस सितारों से सजी थी फिल्म
दिल चाहता है फरहान अख्तर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी और अब इसे एक कल्ट का दर्जा मिल गया है। आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी और डिंपल कपाड़िया भी थे, और शंकर-एहसान-लॉय ने संगीत दिया था।


 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें