बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मौसमी अपनी बेहतरीन एक्टिंग, खूबसूरती और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में, मौसमी चटर्जी ने आज के अभिनेताओं पर तंज कसा है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, ‘द कपिल शर्मा’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि मौसमी चटर्जी गेस्ट बनकर कपिल के शो में पहुंची है। इस दौरान कपिल अभिनेत्री का खूब मनोरंजन करते हैं और मौसमी भी दर्शकों के साथ अपने निजी जिंदगी के कई किस्सों को साझा करती नजर आती हैं।
शो के दौरान मौसमी आज के अभिनेताओं पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘पहले के हीरो को देखकर आपको बोलना नहीं पड़ता था कि यह हीरो है। स्क्रीन पर भी दिखता था कि हीरो है। अभी तो बाजू में हो और पूछो हीरो कौन है, तो दूर से कोई बोलेगा, बाजू में ही तो है। मेरे कहने का मतलब है कि पहले आपको यह पूछने की जरूरत नहीं थी कि हीरो कौन है क्योंकि यह लुक से ही स्पष्ट हो जाता था, लेकिन अब तो आप किसी हीरो को नहीं पहचान सकते, भले ही वह आपके बगल में खड़ा हो।'
अभिनेत्री के इस बयान से ‘द कपिल शर्मा’ शो के सेट पर मौजूद सभी लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। जब कपिल ने एक के बाद एक हिट देने के लिए मौसमी की तारीफ करने की कोशिश की तो मौसमी ने भी उनकी टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही नहीं, मौसमी ने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक को भी उनकी हरकतों के दौरान बीच में रोककर अपनी लाइनें भूलने पर मजबूर कर दिया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौसमी चटर्जी ने 'अनुराग', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'मंजिल', 'अंगूर', 'घर एक मंदिर', 'पीकू' जैसी कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की थी। दर्शकों ने भी मौसमी के अभिनय की खूब सराहना की थी।