मौसमी चटर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी चटर्जी का जन्म 26 अप्रैल 1948 को कोलकाता में हुआ था। मौसमी का वास्तविक नाम इंदिरा चटर्जी है। मौसमी उनका स्क्रीन नाम है। मौसमी के पिता आर्मी ऑफिसर थे, जबकि दादा जज थे। मौसमी चटर्जी ने उस दौर में खुद को साबित किया, जहां शादी और मातृत्व को करियर की राह में रोड़ा माना जाता था। कम उम्र में शादी और फिर मां बनने के बाद मौसमी ने फिल्मों में अपना सिक्का खूब चलाया।