बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के जरिए फैंस के दिल पर राज करते हैं। वह एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। ठीक उसी तरह वह अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं, जो उनकी फिल्मों और किरदारों को निभाने के लिए जरूरी होता है। इंडस्ट्री के सेलेब्स इतने फिट नजर आते हैं कि उन्हें देख उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल है, लेकिन वह फिल्मों की शूटिंग और अपने निजी कार्यों में व्यस्त होने के कारण जिम जाने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, फिर भी वह अपनी बॉडी पर खास ध्यान देते हैं, क्योंकि उन्होंने अपने घर पर ही अपना जिम बना रखा है, जहां वह रोज समय निकालकर वर्कआउट करते हैं। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने अपने घर पर ही जिम बनवाया है।