मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ गोवा में सात फेरे लिए। मौनी और सूरज की शादी में परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। दुल्हन बनीं मौनी पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने शादी की झलक शेयर की हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'आखिरकार मैंने इसे ढूंढ लिया। हाथों में हाथ, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। लव, सूरज और मौनी।'