mouni roy
- फोटो : Social Media
मौनी रॉय ने अब तक 'नागिन', 'नागिन 2', 'कस्तूरी', 'जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'देवों के देव महादेव' सहित और भी कई सीरियल्स में अपने अभिनय का दम दिखाया है। मौनी रॉय के फिल्मी सफर की बात करें तो वह 2011 में पंजाबी फिल्म 'हीरो हिटलर इन लव' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।