फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: बारिश के सुहाने मौसम में मौनी रॉय ने डांस से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, दिखाए शानदार मूव्स

Sat, 02 Jul 2022 05:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बरसात का मौसम है। यह मौसम होता ही इतना सुहाना है कि हर कोई अपने-अपने अंदाज में इसका लुत्फ उठाता नजर आता है। हाल ही में अभिनेत्री मौनी रॉय भी मॉनसून के खुशनुमा मौसम में नाचती नजर आईं। बता दें कि मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। उनके फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा की हर सोशल मीडिया अपडेट पर नजरें टिकाए इंतजार करते रहते हैं। एक बार फिर मौनी का डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने हाल ही में साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
बता दें कि मौनी इस वीडियो में 'मैं यहां हूं...' गाने पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि मौनी शायद अपने घर के टेरेस एरिया में यह डांस कर रही हैं। उनकी ड्रेस भी कमाल लग रही है। डांस के दौरान मौनी ने अपने बालों को सादगी के साथ जूड़े की तरह बांधा हुआ है। मगर, उनका यह लुक भी उन पर काफी फब रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह इस मौसम का भरपूर आनंद उठा रही हैं। इस खुशनुमा मौसम में अपनी खुशी का इजहार करने के लिए उन्होंने डांस करना चुना। मौनी ने डांस का यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मौसम ने मुझसे ये कराया है।'
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : insta
बता दें कि इससे पहले भी मौनी ने अपनी तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह बारिश के मौसम में अलग-अलग पोज देती नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'बारिश की बूंदों को पकड़ते हुए।' काम की बात करें तो मौनी रॉय इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें