फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पीली साड़ी पहन मौनी राय ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, वायरल हो रही तस्वीरें

Wed, 02 Mar 2022 05:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी राय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी रॉय अपने हर लुक में बेहद शानदार दिखती हैं। ट्रेडिशनल लुक हो या फिर वेस्टर्न वह लुक में बला की खूबसूरत दिखती हैं। अपनी शादी के बाद से तो मौनी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने साड़ी लुक में तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, जो उनके फैंस को काफी इम्प्रेस कर रही है। नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत पीले रंग की साड़ी में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इसे मैचिंग येलो ब्लाउज के साथ कैरी किया किया। एक्सेसरीज में उन्होंने डैंगलर ईयररिंग्स और रिंग्स पहने हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय शादी - फोटो : Instagram
इसके अलावा उन्होंने अपने नेचुरल लुक का ध्यान रखा है। मौनी ने आंखो पर विंग्ड आइलाइनर और होठों पर न्यूड शेड का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अपने लुक को बालों में बबल चोटी बांधकर कंप्लीट किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, आप जो देखते हैं वो मायने नहीं रखता, ये वही है, जो आप देखते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी राय - फोटो : Instagram
मौनी की इस पीले रंग की साड़ी की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। इसकी कीमत करीब 84 हजार रुपये है, जो कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला की वेबसाइट पर मौजूद है। हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर मौनी ने फैंस को विश करते हुए नीले रंग के कुर्ते में तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका लुक बहुत सिंपल दिख रहा था।
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
मौनी ने हाल ही में बिजनेस मैन सूरज नांबियार से शादी की है। उनकी शादी गोआ में परिवार के लोगों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद मौनी ने तस्वीरे सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें