फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: सफेद रंग के ट्रांसपेरेंट श्रग में मौनी रॉय ने फ्लॉन्ट किया बिकिनी लुक, हॉटनेस देख फैंस हुए दीवाने

Tue, 26 Jul 2022 04:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी राय ने अपनी खूबसूरती और अभिनय के बल पर टीवी से सिनेमा तक का सफर तय किया है। मौनी बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। टीवी शो नागिन से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मौनी ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। मौनी अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी रॉय कभी देसी तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में अपना जलवा दिखाती रहती हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मौनी ने नीले रंग के बिकिनी शॉर्ट्स के साथ सफेद ब्रालेट पहनी है। इसके ऊपर से उन्होंने सफेद रंग का झीना सा श्रग पहना है। मौनी ने इस ड्रेस के साथ अलग-अलग पोज दिए हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके लुक्स को देखकर फैंस अभिनेत्री के दीवाने हुए जा रहे हैं। फैंस अभिनेत्री के कातिलाना लुक्स पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स मौनी के इस लुक पर फायर और दिल वाली इमोजी बना रहे हैं तो वहीं कई फीमेल फैंस ने मौनी के जैसी ड्रेस पहनने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी राय की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ये अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक फैंटेसी फिल्म है। इसकी कहानी पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई है। कुछ दिनों पहले ही अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के नाम और इसकी कहानी से जुड़ा एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने सभी अस्त्रों के बारे में बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें